Health Benefits of Om Chanting : 'ॐ' के जाप से दिल और दिमाग दोनों रहते हैं फिट, जानें लाभ

नई दिल्ली, 21 जून। आज 'विश्व योग दिवस' है, इस खास मौके पर जहां आम से लेकर खास तक लोग योग करते नजर आए, आपको बता दें कि योग जहां तन को फिट रखता है वहीं दूसरी ओर 'ॐ' का उच्चारण मन को शांति प्रदान करता है।

 'ॐ' का उच्चारण हर किसी के लिए काफी फायदेमंद होता है

'ॐ' का उच्चारण हर किसी के लिए काफी फायदेमंद होता है

'ॐ' का उच्चारण हर किसी के लिए काफी फायदेमंद होता है। जिसे कि डॉक्टर भी मानते हैं और आदिकाल से हमारे ऋषि-मुनि भी मानते आए हैं।

आइए एक नजर डालते हैं ॐ से होने वाले फायदों पर...

आइए एक नजर डालते हैं ॐ से होने वाले फायदों पर...

आप में कम लोग जानते होंगे कि 'ॐ' का उच्चारण थायरायड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। दरअसल जब इंसान 'ॐ' का उच्चारण करता है तो उसके गले में कंपन पैदा होता है, जिससे थायरायड ग्रंथि प्रभावित होती है इसलिए थायरॉयड के रोगियों को 'ॐ' का उच्चारण जरूर करना चाहिए।

अगर अवसाद में हो या घबराहट महसूस हो

अगर आप किसी भी बात से बहुत दुखी, परेशान या अवसाद ग्रसित हैं या फिर आपको किसी काम को करने में घबराहट महसूस हो रही हो तो आपको ठंडी और गहरी सांस लेते हुए 'ॐ' का उच्चारण जरूर करना चाहिए। जाप करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ऑक्सीजन बढ़ता है।

 तनाव या स्ट्रेस लेवल कम होता है

तनाव या स्ट्रेस लेवल कम होता है

'ॐ' इंसान के तनाव या स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है। यह शरीर के विषैले तत्वों को दूर करता है इसलिए तनाव को दूर करता है। यह हार्ट को चुस्त-दुरूस्त रखता है और खून का प्रवाह अच्छा करता है और पाचन ग्रंथ को भी सही रखता है।'ॐ' के उच्चारण से कंपन पैदा होता है जो रीढ़ की हड्डी को मजबूती देता है और फेफड़े भी सुरक्षित रखता है।

नींद नहीं आ रही है तो करें ॐ का उच्चारण

नींद नहीं आ रही है तो करें ॐ का उच्चारण

इसके उच्चारण से एक अलग तरह की ऊर्जा का संचार होता है जो कि इंसान के आगे बढ़ने के लिए काफी जरूरी है। यही नहीं 'ॐ' का उच्चारण मन को शांत करता है इसलिए अगर आप नींद ना आने की समस्या से ग्रसित हैं तो बेड पर जाते ही आपको का उच्चारण करना चाहिए इससे आपको कब नींद आ जाएगी पता ही नहीं चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+