झारखंड में सोरेन सरकार, राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हेमंत, बने दूसरी बार सीएम
नई दिल्ली। झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरने ने शपथ ली है। रांच के मोहरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सोरेन प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कई राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे। सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वीर यादव, ममता बनर्जी, रघुबर दास सहित तमाम नेता शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।
Recommended Video

बता दें कि हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने एक साल पांच महीने पंद्रह दिनों तक सरकार चलाई थी। गौरतलतब है कि झारखंड विधानभा चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने चुनाव लड़ा था। चुनाव परिणाम में हेमंत सोरेन के गठबंधन ने झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने का बहुमत हासिल किया हैं। वहीं इस हेमंत सोरेन महागठबंधन की विरोधी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा और महज 25 सीटों पर सिमट कर रह गयी। जबकि पिछले पांच सालों से झारखंड में भाजपा के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ही यहां की सत्ता संभाली थी।
बता दें झारखंड की 81 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन 47 सीट हासिल की है। 81 सीटों में जेएमएम को 30, कांग्रेस 16 और आरजेडी एक सीट पर जीत हासिल की हैं। जबकि 3 सीट हासिल करने वाली बाबूलाल मरांडी की झाविमो भी गठबंधन सरकार को समर्थन दे रही है। लेकिन कांग्रेस की इस जीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कोई योगदान नही हैं। वहीं बीजेपी को चुनाव में 25 सीट मिली जबकि आजसू को 2 सीटें हासिल हुई है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications