Hema Malini Net Worth: क्या आप जानते हैं कितनी संपत्ति की मालकिन हैं हेमा मालिनी, सनी-बॉबी से भी ज्यादा अमीर
Hema Malini Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट की सांसद और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।
हेमा मालिनी के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1999 में हुई थी। जब वो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार और दिवगंत अभिनेता विनोद खन्ना के लिए गुरदासपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने गई थीं। उसके बाद फरवरी 2004 में हेमा मालिनी आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गईं।

हेमा मालिनी 2003 से 2009 तक राज्यसभा सांसद थीं। मार्च 2010 में हेमा मालिनी को भाजपा का महासचिव बनाया गया था। लोकसभा के लिए 2014 के आम चुनावों में हेमा मालिनी को मथुरा से टिकट दिया गया था। जहां उन्होंने तीन लाख से ज्यादा वोटों से जयंत चौधरी को हराया था।
2019 में भी मथुरा से हेमा मालिनी को भाजपा ने टिकट दिया था और वह जीती थीं। 2024 में भाजपा ने फिर से हेमा मालिनी पर विश्वास जताया है कि और उनको मथुरा लोकसभा का उम्मीदवार घोषित किया है।

Hema Malini Assets & Liabilities: हेमा मालिनी की संपत्ति
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक हेमा मालिनी 250 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। 2014 में हेमा मालिनी की संपत्ति 178 करोड़ रुपये थी।
- रिपोर्ट के मुताबिक हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र और सौतेले बेटे सनी देओल और बॉबी देओल से ज्यादा अमीर हैं।
- हेमा मालिनी के पास 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारिया हैं।
- हेमा मालिनी के पास 5 लाख रुपये कैश और अलग- अलग बैंकों में 3 करोड़ से ज्यादा रुपये है। जिसमें से धर्मेंद्र के बैंक अकाउंट में 2 करोड़ है।

- हेमा मालिनी के पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की गाड़ियां हैं। इनके कलेक्शन में कुछ लग्जरी कार है।
- हेमा मालिनी के पास 2.91 करोड़ रुपये के डायमंड और सोने के गहने हैं। हालांकि 2014 में इनके पास 55 लाख के गहने थे।
- हेमा मालिनी की अचल संपत्ति 101.11 करोड़ रुपये की है। हालांकि ये 2014 में 57.99 करोड़ रुपये थी। दूसरी ओर धर्मेंद्र की अचल संपत्ति 123.85 करोड़ रुपये हैं।












Click it and Unblock the Notifications