मोदी की लहर देखकर चुनाव लड़ रही हैं हेमा मालिनी

hema malini
नयी दिल्ली। देश में अबी सियासी उफान जोरो पर है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेता और राजनैतिक दल एक दूसरे को पछाड़ने में तुले है तो वहीं भाजपा के लोग अपने प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी के जरिए बेरा पार लगाने में जुटे हुए है। बॉलिवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भाजपा की टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं। हेमा अब तक राज्यसभा मेंबर को तौर पर रही है, लेकिन इस बार देश में मोदी की लहर को देखर हेमा ने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया।

हेमा मालिनी ने एक निजी चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा कि हर तरफ मोदी की लहर देखकर ही उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हेमा के मुताबिक आज जनता में मोदी के लिए जुनून है उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाती हूं हर तरफ बस मोदी की लहर दिखती है इसलिए मैंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

गौरतलब है कि हेमा मालिनी को भाजपा ने मथुरा से टिकट दिया है। हालांकि के विरोधी हेमा को बाहर का मानते हैं। हेमा मालिनी का कहना है कि मथुरा उनका अपना शहर है वो कृष्ण की भक्त हैं और सालों से यहां कार्यक्रम करती आई हैं। इसलिए यहां से टिकट मिलने से काफी उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि वो मथुरा में जरूर जीतेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+