यात्री ने किया पीएम मोदी को झूठा ट्वीट, कहा- हाइजैक हुआ है प्लेन, मचा हड़कंप
जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9 डब्लू 355 में सवार पैसेंजर नितिन वर्मा ने प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल पर एक झूठा ट्वीट किया।
जयपुर। अब इसे आप यात्री की शरारत कहिए या फिर नासमझी,डर या और कुछ, जिसके चलते गुरूवार को जयपुर से लेकर दिल्ली तक में हड़कंप मच गया।

दरअसल जेट एयरवेज के विमान में यात्रा कर रहे यात्री नितिन वर्मा ने गुरुवार को ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि विमान का अपहरण कर लिया गया है, जिसके बाद तो सांगानेर हवाईअड्डे पर हड़कंप ही मच गया।
We have been in jet flight for past 3 hrs, look like hijacked, Can I get an update from authority what is the exact reason. pic.twitter.com/bGNrq7GX5e
— Nitin (@nitinvarma5n) April 27, 2017
आपको बता दें कि गुरूवार को मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9 डब्लू 355 में सवार पैसेंजर नितिन वर्मा ने प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल पर एक झूठा ट्वीट किया, जिसमें उसने लिखा कि उसे ऐसा लगता है कि विमान का अपहरण कर लिया गया है।
जेट एयरवेज की ओर से नितिन को बताया गया कारण
हालांकि बाद में नितिन नाम के उस व्यक्ति के ट्विट पर जेट एयरवेज का ट्विट आया, जिसमें उन्होंने विमान के लेट होने का कारण बताया, जेट एयरवेज की ओर से नितिन को बताया गया कि विमान ट्रैफिक की वजह से लेट हो रहा है, न कि किसी ने हाईजैक किया है।
सीआईएएफ ने झूठा ट्वीट करने वाले यात्री को विमान से उतारा
लेकिन विमान के जयपुर पहुंचने पर सीआईएएफ ने झूठा ट्वीट करने वाले यात्री को विमान से उतार लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। विमान को जांच के बाद दिल्ली रवाना कर दिया गया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 150 यात्री थे।
@narendramodi sir we have been in jet airways flight for past 3 hrs , looks like hijacked, pl help 9W355,. pic.twitter.com/bcRXcCLgic
— Nitin (@nitinvarma5n) April 27, 2017
इसके बाद सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के कार्यवाहक निदेशक एमपी बंसल ने मीडिया को बताया कि दिल्ली में अत्यधिक विमानों की आवाजाही के कारण वहां पहुंचे कई विमानों को जगह की कमी के चलते जयपुर के सांगानेर हवाईअड्डे के लिए डायवर्ट गया था। उन्हीं विमानों में से एक था जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9 डब्लू 355।
वर्मा मुम्बई से दिल्ली के लिए सवार हुआ था
गौरतलब है कि विमान में सवार यात्री नितिन वर्मा ने यह ट्वीट किया था। वर्मा मुम्बई से दिल्ली के लिए सवार हुआ था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications