मुंबई से लापता हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 शव और मलबा बरामद, कुल 7 लोग थे सवार
महाराष्ट्र में मुंबई के जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर लापता हो गया था। हेलिकॉप्टर में ओएनजीसी के पांच कर्मचारी सवार थे।
Recommended Video

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ पवन हंस का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। तट रक्षक दल को अब तक 4 शव और हेलिकॉप्टर का मलबा मिला है। हेलिकॉप्टर में दो पायलटों समेत ओएनजीसी के पांच कर्मचारी सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक, VT PWA हेलिकॉप्टर ने शनिवार को सुबह 10:20 बजे जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर को सुबह 10:58 बजे ओएनजीसी के नॉर्थ फील्ड पर उतरना था, लेकिन 9:30 बजे हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हेलिकॉप्टर से ऑयल रिग एयर ट्रैफिक कंट्रोल का आखिरी संपर्क सुबह 10:30 बजे हुआ था। इससे पहले सुबह 10:25 बजे, नियमों के मुताबिक पायलटों ने अपना रेडियो संपर्क जुहू एयर ट्रैफिक कंट्रोल से ऑयल रिग में जोड़ा था। इसके बाद दोनों पायलट 2 मिनट तक करीब 9 किलोमीटर के दायरे में ऑयल रिग एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संपर्क में रहे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से ऑयल रिग का संपर्क टूट गया।
रक्षा मंत्री को दी गई मामले की जानकारी
इसके बाद इस संबंध में ओेएनजीसी ने भारतीय तट रक्षक को अलर्ट कर दिया था। हेलिकॉप्टर की तलाश में 2 आईएसवी और तट रक्षक दल की 3 यूनिट लगाई गईं थी। मामले को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से भी बात की थी। धर्मेंद्र प्रधान ने रक्षा मंत्री सीतारमण से तट रक्षक दल और अन्य एजेंसियों के जरिए हेलिकॉप्टर की तलाश के लिए मदद मांगी थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications