हेलीकॉप्टर पायलट वीरेंद्र सिंह पठानिया बने भारतीय कोस्ट गार्ड के नए महानिदेशक

नई दिल्ली, 31 दिसंबर: भारत सरकार ने हेलीकॉप्टर पायलट वीरेंद्र सिंह पठानिया को भारतीय तटरक्षक (कोस्ट गार्ड) का नया डायरेक्टर जनरल (डीजी) बनाया है। इसके संबंध में शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया। मौजूदा वक्त में पठानिया कोस्ट गार्ड मुख्यालय में एडिशनल डायरेक्टर जनरल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वो नए साल में डीजी का पदभार ग्रहण करेंगे।

pilot

जानकारी के मुताबिक पठानिया ने कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर पश्चिम) और कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) सहित कई महत्वपूर्ण जलपोतों और तटवर्ती पदों पर काम किया है। वो एक हेलीकॉप्टर पायलट हैं, उन्होंने वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक किया था। इसके अलावा पठानिया ने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री ली है। सबसे खास बात ये है कि पठानिया ने रेस्क्यू और बंदरगाह संचालन में अमेरिकी तटरक्षक बल से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

वहीं सम्मान की बात करें तो उनकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें तटरक्षक पदक से नवाजा था। इसके अलावा उन्हें भारतीय तटरक्षक महानिदेशालय से अच्छी सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त है। अभी तक वो गोस्ट गार्ड मुख्यालय में एडीजी का कामकाज देख रहे, क्योंकि पूर्व डीजी समय से पहले रिटायर हो गए थे। उनकी सेवाओं को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने उन्हें ये जिम्मेदारी देने का फैसला किया।

कोस्ट गार्ड के पास हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
आपको बता दें कि कोस्ट कार्ड रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है। वैसे तो समुद्री सीमा की रक्षा का जिम्मा भारतीय नौसेना पास है, लेकिन समुद्री तटों की रक्षा कोस्ट गार्ड करता है। इसका गठन 1 फरवरी 1977 को हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+