मंदिर गिराकर बने हेलीपैड पर CM खट्टर का हेलीकॉप्टर खराब, लोग मान रहे हैं दैविय प्रकोप
पानीपत। पानीपत के मतलौड़ा से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का हेलीकॉप्टर खराब हो गया। उसके बाद खट्टर को सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना होना पड़ा। मामला गुरुवार का है लेकिन शुक्रवार तक हेलीकॉप्टर ठीक नहीं हो सका।

अब स्थानीय लोगों ने इसे दैवीय प्रकोप बताना शुरु कर दिया है। चौंकिए नहीं, स्थानीय लोगों का ऐसा कहने के पीछे कारण भी खास है। ऐसी चर्चा है कि जिस हेलीपैड पर खट्टर का हेलीकॉप्टर खड़ा है वो पाथरी माता के मंदिर पर बनाया गया था।
जानकारी के मुताबिक हेलीपैड बनाने के लिए मंदिर तोड़ दिया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कोई भी हेलीकॉप्टर उतरता है तो वो खराब हो जाता है। इससे पहले 2014 में हुड्डा का हेलिकॉप्टर भी इसी तरह खराब हो गया था। एक हफ्ते तक मकैनिक लगे रहे बाद में प्रसाद बांटा तब जाकर ये उड़ान भर पाया था।












Click it and Unblock the Notifications