Heena Blouse What’s Next Video: महिला ने बिना ब्लाउज के पहनी साड़ी, मेंहदी का किया नया प्रयोग, भड़के लोग

नई दिल्ली, 02 दिसंबर। इन दिनों शादियों का मौसम पूरे शबाब पर है इसलिए आए दिन शादियों की थीम, ड्रेस और स्टाइल की बातें सोशल मीडिया पर होती रहती है लेकिन इस वक्त उस वीडियो की चर्चा जोर-शोर से सोशल मीडिया पर हो रही है, जिसमें एक महिला ने बिना ब्लाउज के साड़ी पहनी है और उसने मेंहदी से ब्लाउज की पूरी डिजाइन बनाई है, जिसे आपको पहली नजर में देखने में यही लगेगा कि उस महिला ने ब्लाउज पहना है लेकिन नहीं, वो ब्लाउज नहीं केवल मेंहदी से बनाई गई ब्लाउज की डिजाइन है।

महिला ने बिना ब्लाउज के पहनी साड़ी

महिला ने बिना ब्लाउज के पहनी साड़ी

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है, आधे से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो की गहरी आलोचना की है। उनका कहना है कि मेंहदी-साड़ी और शादी हमारी परंपराओं को इंगित करते हैं लेकिन फैशन और स्टाइल के चक्कर में लोगों ने इसका तमाशा बना दिया है। तो वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें ये स्टाइल काफी यूनिक और कूल दिखाई दिया है।

वीडियो Heena blouse 🤧What's next?

वीडियो Heena blouse 🤧What's next?

आपको बता दें कि ये वीडियो Heena blouse 🤧What's next?? कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, जो कि इस वक्त काफी वायरल हो गया है।ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो को लगभग 80,000 बार देखा जा चुका है।

'अच्छा स्टाइल है मैं भी ट्राई करूंगी।'

'अच्छा स्टाइल है मैं भी ट्राई करूंगी।'

कुछ लोगों ने लिखा कि फैशन के नाम पर कुछ भी? तो किसी ने लिखा कि 'कुछ तो शरम करो' तो किसीने लिखा 'अच्छा स्टाइल है मैं भी ट्राई करूंगी।'

16 श्रृंगार में से एक साड़ी -मेंहदी

आपको बता दें कि साड़ी -मेंहदी हमारे यहां 16 श्रृंगार में से एक मानी जाती है। मेंहदी को श्रृंगार नंबर 8 कहा जाता है, जिसके बिना कोई भी शादी पूरी नहीं होती है।विशेष अवसरों पर लगायी जाने वाली मेंहदी हार्मोन को भी प्रभावित करती है। माना जाता है कि जिसकी मेहंदी जितनी रंग लाती है, उसको उतना ही अपने पति और ससुराल का प्रेम मिलता है। इसलिए कहा भी जाता है कि मेहंदी बिना दुल्हन अधूरी है।

साड़ी और मेंहदी के साथ मजाक

तो वहीं नारी के 16 शृंगार में से अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण श्रृंगार परिधान होता है, जिसमें साड़ी को ही प्रमुखता दी गई है। इसलिए जब साड़ी और मेंहदी के साथ मजाक किया गया तो लोग नाराज हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+