मुंबई वासियों पर भारी पड़ रहा भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम, आज इन रास्तों पर ना जाएं

मुंबई। भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर मुंबई वासियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम मुंबंई के बांद्रा कुर्ला कॉपलेक्स स्थित एमएमआरडीए मैदान में आयोजित किया जाएगा। लेकिन इस कार्यक्रम से पहले मुंबई वासियों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज तकरीबन 3 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा के लाखो कार्यकर्ता पूरे प्रदेशभर से यहां आएंगे।

mumbai

इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा अपना शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी, इसके लिए भाजपा ने कुल 28 ट्रेन बुक की हैं, साथ ही 50000 प्राइवेट बसों और अन्य वाहनों को बुक किया गया है, जिसमे पार्टी के कार्यकर्ता एमएमआरडीए मैदान पहुंचेंगे। आपको बता दें कि अमित शाह गुरुवार की शाम को मुंबई पहुंच गए जहां उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओ ने बाइक रैली के जरिए किया था। जिसकी वजह से सड़क पर भीषण जाम लग गया। इस रैली की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने वाली मुंबई वेस्टर सबअर्ब सिटी की सड़क पर भारी जाम था।

इस भीषण जाम को लेकर अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट करके लिखा कि 30 मिनट का सफर 5 घंटे का सफर बन गया, ऐसा लग रहा था कि जैसे सैकड़ों कैमरे 500 फ्रेम पर सेकंड से तस्वीरें लेने वाला कैमरा साधारण कैमरे की तरह से 24 फ्रेम पर सेकंड तस्वीरें ले रहा था, फिल्म सिटी से लेकर जेवीपीडी स्कीम, जूहू तक भारी जाम जाम। वहीं मुंबई पुलिस ने इस इलाके में सफर कर रहे लोगों के लिए एडवायजरी जारी की है।

मुंबई पुलिस ने एडवायजरी जारी करके कहा है कि वेस्टर्न हाईवे और इस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर जाम लग सकता है, यात्रियों से अनुरोध है कि वह सांता क्रूज चेंबूर लिंक रोड, सूर्वे जंक्शन, एलबीएस रोड, सियान जंक्शन, धरवती टी जंक्शन, हंसबुर्ग मार्ग, सीएसडी रोड, नेहरू रोड, अंबेडकर जंक्शन और शारदादेवी रोड की ओर ना जाए। जो छात्र परीक्षा देने के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे हैं वह पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+