Kedarnath में दो दिन से लगातार बर्फबारी, देखिए सफेद चादर से ढंके मंदिर की विहंगम तस्वीरें
मैदानी इलाकों में बारिश होते ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई जबरदस्त बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई है। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी होने से ठंड के साथ-साथ खूबसूरती भी बढ़ गई है।

देहरादून। मैदानी इलाकों में बारिश होते ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई जबरदस्त बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई है। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी होने से ठंड के साथ-साथ खूबसूरती भी बढ़ गई है। इसकी तस्वीरें लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

केदारनाथ और बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले 15 दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिली है।

बर्फबारी से सड़कें हुईं बंद
बद्रीनाथ में तो केवल 1 फीट ही बर्फबारी हुई लेकिन केदारनाथ में तो 2 फीट तक जमकर बर्फबारी हुई है। चकराता में भी भारी बर्फबारी देखने को मिली। मुनस्यारी में बर्फबारी के चलते सड़क भी बंद हो गई है।

जमाव बिंदु तक जा सकता है तापमान
बर्फबारी के चलते कई इलाकों में तापमान काफी गिर गया है। अगर बर्फबारी जारी रही तो तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच सकता है।

अभी जारी रहेगी बर्फबारी
भारी बर्फबारी के बाद प्रशासन ने निर्देश जारी कर बर्फ हटाने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार बर्फबारी एक-दो दिन और चल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications