सिक्किम में भारी बर्फबारी, भारतीय सेना ने नाटू ला और त्सोमगो झील में फंसे 370 पर्यटकों की बचाई जान

हादसे के तुरंत बाद सेना हरकत में आ गई। बचाव अभियान शुरू कर पर्यटकों की जान बचाई। उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

भारतीय सेना ने रविवार को 370 लोगों की जान बचाई
Photo Credit:

Heavy Snowfall in Sikkim: पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते कई जानें फंस गईं। ईश्वर की दूत बनकर पहुंची भारतीय सेना ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई। भारी बर्फबारी के चलते रविवार को नाटू ला और त्सोमगो (चांगगू) झील में 370 पर्यटक फंस गए। भारतीय सेना ने 370 पर्यटकों की जान बचा ली। उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

भारतीय सेना ने रविवार को पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण नाटू ला और त्सोमगो (चांगगू) झील में फंसे 370 पर्यटकों को बचाया। पुलिस, प्रशासन और त्रिशक्ति कोर के सैनिक तुरंत हरकत में आए और बचाव अभियान ऑपरेशन हिमराहाट शुरू किया। इसके बाद भारतीय सेना ने 370 पर्यटकों को बचा लिया।

Recommended Video

    Himachal Pradesh Weather: मौसम ने ली करवट, Shimla, Lahaul Spiti में Snowfall |वनइंडिया हिंदी #shorts

    वहीं, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने हिमाचल में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के आशांक जताई है। मौमस विभाग की मानें तो 12 से 15 मार्च तक आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है।

    हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 16 मार्च तक रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।

    मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में रविवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 13 से 15 मार्च तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने के आसार हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7, हमीरपुर में 29.3, मंडी में 28.8, बिलासपुर में 28.5, कांगड़ा में 27.7, चंबा में 26.6, सोलन में 26.5, धर्मशाला में 24.2, शिमला-मनाली में 19.4, कल्पा में 18.0 और केलांग में 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: सेना ने आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी, LOC के पास से हथियार और नशीले पदार्थ बरामद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+