बेंगलुरु में आंधी-तूफान तो इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

बेंगलुरु। देश इस कोरोना संकट से जूझ रहा है, घातक वायरस के बढ़ते मरीजों ने सरकार और डॉक्टरों की चिंता को बढ़ा दिया है लेकिन इसी बीच बेमौसम बरसात ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, बीते 24 घंटों में कई राज्‍यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई है, बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, रविवार दिन में अचानक यहां मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश हुई है, राजधानी के कई इलाकों में तो पानी भर गया है, बारिश की वजह से तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है।

बेंगलुरु में आंधी-तूफान

बेंगलुरु में आंधी-तूफान

आपको बता दें कि आईएमडी ने पहले ही चेताया था कि आज और कल देश के कुछ राज्यों में बारिश और कुछ जगहों पर भीषण गर्मी पड़ सकती है, बारिश होने वाले राज्यों में कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, सिरसा, जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग, बडगाम, बांदीपोर, बारामुला, बिलासपुर, बिलासपुर, चंबा, डोडा, गांदरबल, हमीरपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, हिमाचल और नागालैंड थे।

जबकि यहां बढ़ेगी गर्मी

जबकि यहां बढ़ेगी गर्मी

आईएमडी ने रविवार को कहा है कि अगले 4-5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, इसलिए उसने कुछ जगहों के लिए Orange Alert जारी किया है, विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में और ज्यादा गर्म हवाएं चलने की आशंका है और लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की गई है।

दिल्ली का बढ़ेगा पारा

दिल्ली का बढ़ेगा पारा

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. एन कुमार ने बताया कि, पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में तापमान में वृद्धि जारी रहेगी और अगले 5 दिनों में, इन क्षेत्रों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव देखने को मिलेंगे और कुछ स्थानों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है इसलिए इन जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ने वाली है और यहां पारा 46 डिग्री पार कर सकता है।

केरल लेट पहुंचेगा मानसून

केरल लेट पहुंचेगा मानसून

Southwest Monsoon को केरल तट पर पहुंचने में 5 जून तक का समय लग सकता है, आमतौर पर यहां मानसून की पहली बारिश 1 जून को हो जाती है, हालांकि आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा था कि 'चक्रवात' मानसून की प्रगति में मदद करेगा, जो इस साल सामान्य रहने की संभावना है, विभाग ने कहा कि राजधानी दिल्ली में मानसून की सामान्य शुरुआत 23 जून से 27 जून के बीच में होगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+