भारी बारिश से बंगाल, मणिपुर, गुजरात में तबाही, 130 लोगों की मौत

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पिछले 18 घंटों से ज्यादा समय से लगातार हो रही बारिश ने पश्चिम बंगाल में बाढ़ की समस्या को और विकराल बना दिया है। रविवार को पश्चिम बंगाल में बारिश से 7 लोगों की मौत हो गई। इसतरह बाढ़ से मरने वालों की संख्या 50 से अधिक हो गई है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को उत्तर परगना के बारासात में बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात भर बारिश होने से कई इलाकों में कमजोर मकान ढह गए हैं।

Heavy rains, floods kill over 50 in West Bengal

एक मकान का एक हिस्सा गिर जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मुर्शिदाबाद जिले में एक दीवार गिर जाने से दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई। बांकुरा में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। बारिश से राज्य के 12 जिलों में बाढ़ आ गई है और करीब दो लाख मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके कारण एक लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विभिन्न जिलों के अधिकारियों से मुलाकात की है और उत्तर बंगाल का दौरा फिलहाल रद्द कर दिया है।

Rain

बनर्जी ने कहा, "कई जिले प्रभावित हुए हैं, जिनमें उत्तर और दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, बर्दवान और हावड़ा शामिल हैं। आपदा प्रबंधन दल युद्धस्तर पर काम कर रहा है।" उन्होंने कहा कि 2.10 लाख हेक्टेयर से अधिक खेतों में फसल चौपट हो गई है।

गुजरात में बाढ़ से कई जिले प्रभावित

उत्तरी गुजरात में बाढ़ और भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। राज्य आपातकाल कंट्रोल रूम के अधिकारियों के अनुसार सबसे ज़्यादा प्रभावित बनासकांठा ज़िले में 28 लोग मारे गए हैं। एनडीआरएफ़, बीएसएफ़, और राज्य रिज़र्व पुलिस की 14 टीमों के अलावा वायुसेना के पांच हेलिकॉप्टर राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। पिछले एक सप्ताह से गुजरात के कई इलाक़ों में भारी बारिश हो रही है।

Flood

मणिपुर में भारी तबाही

मणिपुर में म्यांमार सीमा के निकट हुए भू-स्खलन में 21 लोगों की मौत हो गयी। थाउबल जिला जलमग्न है। चंदेल के कुछ भाग भी बाढ़ में डूब गये हैं। बाढ़ के कारण यहां के चार जिले काफी प्रभावित हुए हैं, लेकिन सबसे बुरा हाल चंदेल और थोबल का है।

NDRF

चंदेल ज़िले में बाढ़ के चलते ज़मीन धंस गई, जिससे यहां 21 लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि पिछले तीन दशक में मणिपुर में आई ये सबसे भयानक बाढ़ है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+