भारी बारिश से दिल्ली-NCR में कहीं राहत तो कहीं आफत, आज भी अलर्ट जारी, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से कहीं तो लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो कहीं पर ये लोगों के लिए बवाल साबित हुई । बीती शाम को दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में बारिश होने के कारण तापमान में तो कमी आयी जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली लेकिन कुछ जगहों पर बारिश के कारण जल-जमाव की स्थिति पैदा हो गई। कहीं-कहीं तो बारिश के कारण लोगों को सड़कों पर भारी जाम का सामना करना पड़ा जो कि उनके लिए आफत साबित हुआ।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश की आशंका
आज भी दिल्ली में बादल छाए हुए हैं, जिससे आज भी यहां भारी बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 25 और 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी
शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में भारी बारिश की आशंका जताई है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।

बारिश के कारण बदला पीएम मोदी का रास्ता
बारिश की वजह से किसान कल्याण रैली को संबोधित करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी को बरसात ने दिल्ली जाने के लिए रास्ता बदलने को मजबूर कर दिया था। शनिवार सुबह पीएम बरेली के त्रिशूल एयरबेस खुशनुमा मौसम के बीच पहुंचे थे जहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया था। शाहजहांपुर से रैली खत्म करने के बाद उन्हें वापस बरेली से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन बारिश के कारण उन्हें अपना प्रोग्राम बदलना पड़ा।

विभाग का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने कहा है कि दिल्ली, मेरठ, हापुड़ समेत यूपी के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications