IMD Alert: अगले दो दिन दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली: पूरे देश में मानसून पहुंच गया है। जिस वजह से जून के आखिरी हफ्ते से बारिश का दौर जारी है, हालांकि इस हफ्ते बारिश में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन अब फिर से मानसून तेजी पकड़ेगा। साथ ही राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में अनुकूल परिस्थितियां
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज यानी 18 जुलाई से मानसून की तेज वापसी होगी। इस दौरान भारी बारिश की संभावना है। वहीं मानसून ट्रफ 18 जुलाई से हिमालय की तलहटी और उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की नम हवाओं से उत्तर भारत में तेज बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा होंगी।
Recommended Video

दिल्ली के लिए अलर्ट जारी
IMD के मुताबिक 18-20 जुलाई तक उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में विशेष रूप से शनिवार को गरज के साथ भारी बारिश होगी, जो रविवार और सोमवार तक जारी रह सकती है। जिस वजह से अगले दो दिन राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने प्रशासन और लोगों को तैयार रहने के लिए कहा है।

अगले 10 दिन कैसा रहेगा मौसम?
वहीं 10 दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। साथ ही दिन का तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में बारिश की संभावना तीन दिनों में 20 प्रतिशत कम रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में आने वाले गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर बारिश की स्थिति देखी गई, लेकिन सप्ताह के अंत में उनकी तीव्रता बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में हर साल 1 जून से 17 जुलाई तक 174.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है, लेकिन इस बार इस अवधि में सिर्फ 80.4 मिमी बारिश हुई है।












Click it and Unblock the Notifications