चेन्नई में भारी बारिश की संभावना, सभी स्कूल-कॉलेज बंद
नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए तमाम स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है। चेन्नई के डीएम सनमुघा सुंदरम ने जिले में सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई में भारी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। पिछले वर्ष भी नवंबर के पहले हफ्ते में भारी बारिश हुई थी, जिसकी वजह से सामान्य जीवन अस्तव्यस्त हो गया था। इस साल भी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन एहतियात बरत रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रदेश में गाजा चक्रवात की वजह से काफी नुकसान हुआ था। आपको बता दें कि इस तूफान ने तमिलनाडु में भयंकर तबाही मचाई थी, इसकी वजह से 36 लोग मौत के शिकार हो गए थे और राज्य को काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ था। केरल के एर्नाकुलम में इस तूफान ने करीब 200 घरों को नुकसान पहुंचा है, यहां बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए थे। तूफान की वजह से कडलोर और नागपट्टनम में भी स्कूल, कॉलेज को बंद कर दिा गया था। साथी ही तिरुवरूर, नागापट्टिनम और कुड्डालोर जिले में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications