बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। गर्मी और उमस के बाद आज हुई मूसलाधार बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि कई इलाकों में बारिश की वजह से जलजमाव हो गया। ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।


मौसम विभाग की माने तो उत्तर पश्चिमी मानसून की सक्रियता के चलते अगले 48 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी हरियाणा, छत्तीसगढ़, उड़ीसा गोवा, तमिलनाडू, लक्षद्वीप, कोंकण और रायलसीमा , तटीय कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ इलाकों मेंमूसलाधार बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 5 से 6 जुलाई तक बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने के अनुमान हैं।

गौरतलह है कि मौसम विभाग के अनुसार तय समय सीमा से पहले ही मानसून पहुंच चुका है। सामान्य तौर पर मानसून 15 जुलाई तक दस्तक देता है, लेकिन इस बार मानसून ने पहले ही दस्तक दे दी।













Click it and Unblock the Notifications