दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, मुस्कुराए लोग
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली है। सोमवार शाम को हुई रिमझिम बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। वैसे मौसम विभाग ने सोमवार को छिटपुट बारिश की संभावना जताई थी।

आपको बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री से अधिक चढ़कर 28 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि इस पूरे सप्ताह राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादलों का डेरा रहेगा।
इतना ही नहीं, मौसम विभाग के मुताबिक उमस में कमी नहीं आएगी। फिलहाल बारिश से दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट की संभावना है। इस उमस के बीच रिमझिम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है।












Click it and Unblock the Notifications