यूपी-एमपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन झमाझम बारिश, जानिए दिल्ली पर कब बरेसेंगे बादल

दिल्ली और यूपी सहित कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी की Weather Report...

नई दिल्ली, 12 जून: दक्षिणी राज्यों से होते हुए मानसून ने महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी दस्तक दे दी है। शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में जमकर बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक इसी तरह की झमाझम की उम्मीद जताई है। वहीं, शनिवार को जारी वेदर रिपोर्ट में मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने के आसार नहीं है। इसके साथ ही अब भारतीय मौसम विभाग ने यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रिपोर्ट में क्या बताया?

मौसम विभाग ने रिपोर्ट में क्या बताया?

मौसम विभाग ने शनिवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर में एक चक्रवाती गठन के चलते पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाके में एक निम्न दबाव की स्थिति के कारण पूर्वी भारत और इससे सटे मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi वालों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन Monsoon देगा दस्तक । वनइंडिया हिंदी
    इन राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश

    इन राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश

    अपने बुलेटिन में मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, केरल में 12 से 15 जून के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा है।

    पूर्वी मध्य प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    पूर्वी मध्य प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने बताया इस दौरान इन राज्यों में तेज आंधी भी चल सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही जबलपुर और नरसिंहपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के 6 जिलों में बिजली चमकने, आंधी और भारी बारिश की आंशका जाहिर करते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

    दिल्ली में कब बरसेंगी आसमान से फुहार

    दिल्ली में कब बरसेंगी आसमान से फुहार

    इन राज्यों के अलावा भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए भी राहत की खबर दी और बताया कि राजधानी के लोगों को बहुत जल्द झुलसाती गर्मी से निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार से प्री-मानसून बारिश शुरू होने का अनुमान है, जिसके बाद सोमवार तक दिन का तापमान 34 डिग्री तक नीचे आ सकता है। दिल्ली में इस बार मौसम विभाग ने मानसून के पहुंचने की संभावित तारीख 15 जून बताई है, जो औसत तारीख 27 जून से दो हफ्ते जल्दी है।

    2-3 दिन में पूरे देश को कवर करेगा मानसून

    2-3 दिन में पूरे देश को कवर करेगा मानसून

    वहीं, मानसून को लेकर अहम जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ इलाके को छोड़कर अगले दो से तीन दिन में मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार से गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा के बचे हुए इलाकों, पूरे पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के शेष इलाकों में अपनी रफ्तार बढ़ा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+