हरियाणा, राजस्थान, यूपी में भारी बारिश, उत्तराखंड में Red Alert जारी
नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह देश के कई राज्यों में भारी बारिश हुई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजस्थान के कई जिले भारी बारिश से जलमग्न हैं तो वहीं मौसम विभाग ने आज भी अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है और कहा है कि बारिश का ये सिलसिला अगले तीन दिनों के लिए जारी रहेगा, विभाग ने राज्य में ऑरेज अलर्ट जारी किया है।
Recommended Video

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी
तो वहीं उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है तो अगले दो दिनों के लिए राज्य में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, सबसे ज्यादा बारिश कुमाऊं में होने के आसार है इसलिए प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है।
सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता
आईएमडी ने कहा है कि अगले दो दिनों तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, चमोली जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार है इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
अगले कुछ घंटे में यहा होगी बारिश
तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बरिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबद के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटे में बारिश हो सकती है।
हिमाचल में पहले से ही यलो अलर्ट जारी
तो वहीं हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश जारी रहेग। आईएमडी ने आज पूर्वी दिल्ली , दक्षिणी दिल्ली , नोएडा-ग्रेटर नोएडा , फरीदाबाद , गाजियाबाद , बिजनौर, अमरोहा, शामली, चांदपुर, मुरादाबाद, आगरा, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, पानीपत और करनाल में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल में पहले से ही यलो अलर्ट जारी है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट के मुताबिक कोंकण गोवा के उत्तरी क्षेत्रों, विदर्भ, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications