Weather Alert: यूपी के इन जिलों में अगले तीन घंटों में हो सकती है भारी बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले तीन घंटों के अंदर कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। राजधानी लखनऊ और कानपुर समेत आसपास के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। ये जिले पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग ने कई इलाके आंधी-तूफान की भी संभावना जताई है।

heavy Rain are very likely to occur next three hours in lucknow and kanpur adjoining areas

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी किए अलर्ट के मुताबिक, आज अगले तीन घंटों (19:00 बजे तक मान्य) में कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, सहारनपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश का अनुमान है। विभाग की मानें तो कानपुर समेत बांदा, कन्नौज, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, घाटमपुर, चित्रकूट आदि शहरों में रविवार और सोमवार को झमाझम बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक- लखनऊ में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार बारिश के साथ आंधी की भी आशंका है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है।

यागराज मंडल के प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी जिलों में शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। आजमगढ़ में शुक्रवार की रात आंधी व बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इसके चलते मकान, मड़ई व दीवार ढहने से जहां तीन बालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+