देश के कई राज्यों में आ सकता है आंधी-तूफान, बिहार में वज्रपात से 3 लोगों की मौत, 'चक्रवात' का भी खतरा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों ने सरकार और डॉक्टरों की चिंता को बढ़ा दिया है लेकिन इसी बीच बेमौसम बरसात ने किसानों की पेशानी पर बल डाल दिया है, देश के कई राज्यों में इस वक्त आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है, जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं, गुरुवार रात बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वज्रपात से तीन लोगों की मौत की खबर है, खबर है कि पूर्वी चंपारण, बांका और नालंदा जिले में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम , हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी ओडिशा, अंडमान व निकोबार , जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली भी चमक सकती है।

देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है

देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है

जबकि भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है, आईएमडी ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली-एनसीआक, उत्तरी प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है तो वहीं राजस्थान के भागों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश के आने की आशंका है, मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर इलाके में आंधी के साथ बारिश होने की संभावाना जताई है।

धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना

धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना

तो वहीं पश्चिमी चक्रवात सक्रिय होने से पंजाब और हरियाणा में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है तो वहीं गुजरात के लोगों को भी आंधी का सामना कर पड़ सकता है, इस दौरान लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

'चक्रवाती तूफान' का खतरा

'चक्रवाती तूफान' का खतरा

'चक्रवाती तूफान' का खतरा मंडरा रहा है, स्काईमेट वेदर के मुताबिक ये तूफान मई महीने में देश में दस्तक दे सकता है, बंगाल की खाड़ी से उठने वाला तूफान ओडिशा और उसके आस-पास के राज्य के लिए मुसीबत बन सकता है, आशंका जताई जा रहा है कि ये 'चक्रवाती तूफान' 1 मई से तीन मई के बीच आ सकता है, ऐसा माना जाता है कि साल में दो बार ऐसा होता है, जब 'चक्रवाती तूफान' आने की आशंका होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+