कुछ घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में Orange Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण आज उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं, तो वहीं 27 जून तक झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश संभव हैं जबकि 29 जून तक बिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, पड़ोसी राज्य यूपी में भी आज और कल भारी बारिश संभव है, जबकि राजधानी दिल्ली में बुधवार को काफी बारिश होने के बाद भी आज भी मेघ बरसने की पूरी संभावना है।

दिल्ली में Orange Alert

दिल्ली में Orange Alert

आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद यहां भारी बारिश संभव है और इसी कारण उसने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पूरे हफ्ते रोज भारी बारिश होने के आसार हैं, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार

कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार

तो वहीं आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, मराठवाड़ा, कोंकण गोवा, दक्षिणी गुजरात, पंजाब, हरियाणा,ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है तो वहीं राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में भी कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

Recommended Video

    Monsoon Alert: लद्दाख, दिल्ली, उत्तराखंड, कश्मीर, में मॉनसून ने दी दस्तक | वनइंडिया हिंदी
    आंधी और बारिश की आशंका

    आंधी और बारिश की आशंका

    मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, हरदोई, इटावा, औरैया, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर, प्रयागराज और सीतापुर में भी आंधी और बारिश की आशंका है इसलिए यहां अलर्ट जारी हुआ है।

    स्काईमेट ने दिया ये अपडेट

    स्काईमेट ने दिया ये अपडेट

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक देश में अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगह भारी वर्षा का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि बारिश का ये सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+