मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी, तिरुवल्लूर में सभी स्कूल-कॉलेज 30 नवंबर को बंद रहेंगे
मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग की ओर से तिरुवल्लूर में कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तिरुवल्लूर के के डीएम ने सभी स्कूलों और कॉलेज को 30 नवंबर को बंद रखने का आदेश दिया है।
चेन्नई और उत्तर के तटीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मुख्यमंत्री एमसेक स्टालिन ने मंत्रियों, पुलिस अधिकारियों स्थानीय प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वह बारिश से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सक्रिय रहें। मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि बारिश 5-6 सेंटरीमटर और बढ़ सकती है।

जिस तरह से तमिलनाडु में लगातार बारिश हो रही है उसकी वजह से तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और जेंगलपेट में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। आईटी गलियारेमें शोंलिंगनल्लूर में सड़क पर आवाजाही में व्यवधान देखने को मिला है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग के अुसार बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान समुद्र के पास बारिश चक्रवात का रुप ले सकती है। यहां 30 नवंबर को बारिश और भी तेज हो सकती है। श्रीलंका परचक्रवाती प्रभाव के चलते तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में 3 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि अलर्ट पर रहें और हर संभव लोगों की मदद करें।












Click it and Unblock the Notifications