Heatwave: लू ने ओडिशा में 99 की ली जान, यूपी में 33 की मौत, दिल्ली में पानी को तरसे लोग

पूर्वोत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी, जानलेवा लू के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। झुलसाती धूप और लू की वजह से ओडिशा में तकरीबन 99 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में चुनाव ड्यूटी में 33 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में चुनाव की ड्यूटी कर रहे 33 चुनाव कर्मियों की मौत हो गई है। यही नहीं झुलसाती गर्मी में दिल्ली के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। दिल्ली के कुछ इलाकों में लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है।

Heatwave

ओडिशा के कई जिलों में लू बनी जानलेवा

ओडिशा में बोलंगीर,संबलपुर, झारसुगुड़ा,केयोंझार,सोनपुर,सुंदरगढ और बालासोर में अधिकतर लोगों की लू लगने से मौत हुई है। प्रदेश सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि लू को लेकर जो एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं उसका अवश्य पालन करें।

यूपी में भी झुलसाती गर्मी ले रही जान

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 33 चुनाव कर्मियों की मौत हो गई है। जिन लोगों की गर्मी की वजह से मौत हुई है उसमे होमगार्ड के जवन, सफाईकर्मी और अन्य पोलिंग कर्मचारी शामिल हैं। यही नहीं बलिया के सिकंदरपुर में एक मतदाता की पोलिंग बूथ पर मौत हो गई।

दिल्ली का हाल बेहाल

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से पारा आसमान में पहुंच गया है। पिछले हफ्ते दिल्ली के मुंगेशपर में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने भी चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि शहर बंजर रेगिस्तान बन सकता है अगर इसी तरह से पौधों को कम किया जाता रहा।

कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि फॉरेस्ट प्रोटेक्शन को देख रही कमेटी को जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और मदद मुहैया कराई जाए और इसे स्पेशल इंपॉवर्ड कमेटी का नाम दिया जाए।

पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए कल कई बैठकें की हैं। उन्होंने लू के हालात की समीक्षा की और इस बात पर जोर दिया कि आग और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर खास ध्यान दिया जाए और इसकी नियमित जांच की जाए। अस्पताल और अन्य जगहों का नियमित दौरा किया जाए।

मौसम विभाग ने लू को लेकर दी अपडेट

मौसम विभाग की ओर से संभावना जाहिर की गई है कि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। भारत में लू का अशर ओडिशा,पंजाब,यूपी, राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली में सर्वाधिक देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+