कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी जारी, पश्चिम बंगाल-आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में कब होगी बारिश
भीषण गर्मी से कई राज्यों में लू की घटना सामने आने लगी है। इसको लेकर कई राज्यों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बैशाख शुरू होते ही गर्मी का कहर जारी है। लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल है। अप्रैल में ही इस गर्मी से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि देश के काफी हिस्सों में इस समय तापमान सामान्य से ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत में 1-2 दिन बाद तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है।
पूर्वी भारत में लू की चेतावनी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो जाएगा। अगले 24 घंटे दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान घटेगी।
लगातार बढ़ रहा तापमान कई शहरों से चिंताजनक तस्वीरें दिखा रहा है। दरअसल, अप्रैल के दूसरे ही हफ्ते में मौसम इतना गर्म हो गया है कि घरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी भी सुबह के 10-11 बजते-बजते गुनगुने हो जा रहे हैं।
बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में गर्मी के कहर की खबरें हैं। लगातार बिगड़ते मौसम और बढ़ते तापमान के बीच ये जानना काफी जरूरी है कि भीषण गर्मी और लू के बीच सेहत कैसे सलामत रखें। जानिए
गर्मी के मौसम में सेहत न बिगड़े इसका सबसे बुनियादी फॉर्मूला है, शरीर में पानी की कमी न होने देना। इसके अलावा अत्यधिक गर्म तापमान और लू का मुकाबला करने के लिए धूप में निकलने से बचने का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Heatwave छुड़ा रही पसीना, आउटडोर गतिविधियों पर लगाम की सलाह, लू से बचाव के पांच आसान उपाय जानिए












Click it and Unblock the Notifications