Heat Wave Alert: 10 राज्यों में हीटवेट का अलर्ट जारी, रखें इन बातों का ख्याल

Heat Wave Alert: आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी का महीना वर्ष 1901 के बाद सबसे अधिक हॉट रहा है, इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार हैं।

Heat Wave Alert:

Heat Wave Alert: मौसम के उलटफेर से केवल आम जनता ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक भी हैरान-परेशान है, फरवरी -मार्च में जिस तरह से तापमान बढ़ा उसने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी, हालांकि मार्च में पश्चिमी विक्षोभ के चलते गर्मी का असर कम हो गया लेकिन अब अप्रैल में एक बार फिर से लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि '5 अप्रैल के बाद बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा में हीटवेव की संभावना है और यहां पर कहीं-कहीं पारा चालीस पार भी जा सकता है।

लोगों को ज्यादा 'लू' का सामना करना पड़ेगा

आईएमडी ने पहले से ही वार्निंग दी हुई है इस बार लोगों को ज्यादा 'लू' का सामना करना पड़ेगा, आम तौर पर 'लू' का महीना मई-जून होता है लेकिन इस बार ये पहले ही लोगों को तंग कर रही है।

कब जारी होता है अलर्ट

जब मैदानी इलाकों में पारा चालीस से ज्यादा और तटीय इलाकों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में पारा तीस डिग्री से ऊपर होता है तो 'हीट वेव' का अलर्ट जारी किया जाता है। आपको बता दें कि 'लू' या 'हीट वेव' एक भीषण गर्मी का दौर होता है,
कभी-कभी high pressure system की वजह से गर्म हवा भूतल से ऊपर उठ नहीं पाती और नीचे ही फंसकर रह जाती है और इस वक्त हवा बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है तो इसे 'लू' या 'हीट वेव' कहते हैं। कभी-कभी ये जानलेवा भी होती है इसलिए हर किसी को इसके प्रति काफी सचेत रहने की जरूरत है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में होगी बारिश, तो यहां बर्फबारी की आशंका | वनइंडिया हिंदी

    रखें इन बातों का ख्याल

    • घर से बाहर निकलते वक्त अपना सिर जरूर ढंककर निकले।
    • बाहर निकलते हुए छतरी का इस्तेमाल जरूर करें।
    • कपड़े सूती के पहनें और कोशिश करें कि कपड़े टाईट ना हों।
    • आंखों में सनग्लासेज जरूर लगाएं।
    • बाहर के खाने-पीने से बचें।
    • पानी का प्रयोग अत्यधिक करें लेकिन बाहर का खुला पानी ना पिएं।
    • खुद को हाइड्रेट रखने के लिए शिकंजी, ओआरएस, नारियल का पानी जरूर पिएं।
    • खाने में दही, प्याज, खीरा और ककड़ी जरूर खाएं ये आपको गर्मी से लड़ने में मदद करता है।
    • सिरदर्द, उलटी आना , थकान या बुखार के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+