नक्सली हमले में दूरदर्शन कैमरामैन की मौत, राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा- बहादुरी को याद रखा जाएगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा में दूरदर्शन टीम पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की मौत हो गई। दो जवान भी शहीद हुए हैं। हमले वाली जगह का नाम अरनपुर है। ये वो इलाका है जहां पहली बार वोटिंग होने वाली है। दूरदर्शन टीम उसी की रिपोर्टिंग के लिए दौरे पर थी।

इस हमले पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ''कैमरामैन के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं उन सभी मीडिया कर्मियों को सलाम करता हूं जो इतनी खतरनाक जगहों पर कवरेज के लिए जाते हैं। उनकी बहादुरी को याद रखा जाएगा।''












Click it and Unblock the Notifications