CPR Training: हार्ट अटैक से मौत पर तेलंगाना सरकार गंभीर, सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने के बीच तेलंगाना सरकार ने जन सीपीआई कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम का उद्घाटन तेलंगाना सरकार में मंत्री केटी रामा राव ने किया।

हार्ट अटैक के कारण लोगों की बड़े पैमाने पर मौत हो रही है। इलाज के अभाव में लोगों की अचानक मौत को कम किया जा सके, इस दिशा में तेलंगाना सरकार ने अनोखी पहल की है। पूरे तेलंगाना में पहले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक अनूठा जन सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को मेडचल में जीवीके-इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (ईएमआरआई) में एमएयूडी मंत्री केटी रामा राव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए, रामा राव ने बताया कि सरकार सीपीआर की ट्रेनिंग के लिए कार्यक्रम शुरू करने की जरूरत महसूस की इसलिए CPR Training की शुरुआत की गई।
इस कार्यक्रम में तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव भी मौजूद रहे। हरीश ने घोषणा की कि सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और सार्वजनिक स्थानों पर स्वचालित बाहरी डीफिब्रिलेटर (AEDs) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में, लगभग 1,200 एईडी स्थापित किए जाएंगे और हैदराबाद में 1 लाख लोगों को इन मशीनों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Recommended Video
उन्होंने बताया कि ये मशीनें बिजली का झटका देकर मरीज के दिल को फिर से पंप करने में मदद करेंगी। इससे पहले, सरकार अपार्टमेंट, गेटेड समुदायों, मॉल और बस स्टैंड के लिए अनुमति देने के लिए एईडी अनिवार्य करने पर विचार कर रही थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित विभागों को पत्र लिखा जा चुका है।
बैडमिंटन खेलते हुए 38 वर्षीय की मौत
एक रिपोर्ट के अनुसार अध्ययनों से पता चला है कि कोविड-19 के बाद कार्डियक अरेस्ट के मामले हाल के दिनों में बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, बदली जीवनशैली, फास्ट फूड, बुरी आदतें, शारीरिक गतिविधि की कमी, मानसिक तनाव हृदय रोग का कारण बन रहे हैं। बता दें कि मंगलवार शाम लालापेट के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते हुए 38 वर्षीय परमीश यादव गिर गए। बाद में उन्हें नजदीकी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लालापेट पुलिस स्टेशन में धारा 174 (अप्राकृतिक मौत) सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications