आज होगी जस्टिस लोया के मामले पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

आज होगी

नई दिल्ली। जस्टिस लोया की मौत की जांच के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर आज सुनवाई होगी। बता दें कि यह सुनवाई सोमवार (15जनवरी) से ही होनी थी लेकिन सोमवार को जस्टिस एम शांतानगौड़ार छुट्टी पर थे। ऐसे में सुनवाई टाल दी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की सुनवाई जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस एम शांतानगौड़ार की बेंच को करनी है। वहीं सीबीआई के स्पेशल जज रहे जस्टिस बीएच लोया के मौत के मामले में उनके पुत्र अनुज लोया सामने आए और कहा कि 'पिता की मौत पर किसी पर कोई शक नहीं।' अनुज ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से कहा कि लोग इस मामले में परिवार को परेशान कर रहे हैं। मैं निवेदन करता हूं कि हमारे परिवार को वकील या फिर एनजीओ परेशान न करें। अनुज ने कहा कि उनका परिवार इन मामलों को लेकर बहुत तकलीफ में है और वो इससे बाहर आना चाहते हैं। मैं मीडिया के जरिए ये बात सभी तक पहुंचाना चाहता हूं।

ये है पूरा मामला

ये है पूरा मामला

बता दें की सोहराबुद्दीन मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई जज लोया की दिसंबर 2004 में मृत्यु हुई थी। उनकी मौत उस वक्त हुई थी जब वह अपने सहयोगी की बेटी की शादी में शिरकत करने जा रहे थे। यह मामला बीते साल दोबारा सुर्खियों में तब आया जब कारावां मैगजीन ने जस्टिस लोया के घर वालों से एक रिपोर्ट छापी जिसमें उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु की बात की गई। इसके बाद से ही जस्टिस लोया की मौत की जांच कराने की मांग उठ रही है।

 4 जजों ने भी इस मामले को उठाया

4 जजों ने भी इस मामले को उठाया

शुक्रवार (12 जनवरी) को जब सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठ जजों ने देश के सामने ऐतिहासिक प्रेस कांफ्रेस की तो उसमें भी जस्टिस लोया की मौत की मामला छाया रहा। इस बात की पुष्टि जस्टिस रंजन गोगोई ने की जब प्रेस कांफ्रेस के दौरान उनसे पूछा गया क्या ह असंतुष्टि जस्टिस लोया को लेकर है, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा हां। इस मुद्दे को स्वीकार करने के साथ ही यह साफ हो गया कि जस्टिस लोया के मुद्दे पर भी जजों के भीतर असंतुष्टि है।

कांग्रेस ने की मांग

कांग्रेस ने की मांग

जजों के प्रेस कांफ्रेस के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जज लोया की मौत की जांच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्छ जजों की निगरानी में कराए जाने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा, ' जो हमारा लीगल सिस्टम है उस हम सब भरोसा करते हैं, पूरा देश भरोसा करता और इतनी गंभीर बात उठी इसलिए हमने आज बयान दिया है। चारों जजों की ओर से जो मामला उठाया है, वो गंभीर है। ऐसे सवाल उठे इसलिए हम यह मांग कर रहे हैं कि जज लोया के परिवार की जांच हो। जजों ने जो सवाल उठाए हैं, उसका निपटारा होना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+