बेंगलुरू में कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की टीम पर भड़के लोग, जमकर की तोड़फोड़, 59 गिरफ्तार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन लगातार अपनी कोशिशों में जुटा है, लेकिन उसे लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला बेंगलुरू का है जहां स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसवालों का लोग विरोध करने लगे। दरअसल ये लोग इलाके में 58 लोगों को लेने पहुंची थी, जिनमे कोरोना वायरस का संक्रमण होने का संदेह था। ये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित तीन लोगों के संपर्क में आए थे, लेकिन जब स्वास्थ्यकर्मियों की टीम यहां पहुंची तो तकरीबन 200 लोगों विरोध करना शुरू कर दिया।

Recommended Video

    Corona Patients को क्वारंटाइन के लिए ले जाते वक्त मचा हंगामा, 59 लोग गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    corona

    गृहमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

    इस पूरी घटना के बारे में प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें इस घटना की जानकारी दीहै। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। मैंने अपने अधिकारियों को भी इस बाबत निर्देश दिया है। हम इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने 59 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 5 एफआईआर दर्ज की गई है। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि अन्य लोगों को भी क्वारेंटाइन किया जाए।

    लोगों ने किया हंगामा

    यह मामला पश्चिम के बेंगलुरू पदरायनपुरा इलाके का है। इस इलाके में तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद इलाके को पिछले हफ्ते सील कर दिया गया था। यहां के तीन लोगों ने दिल्ली के निजामु्द्दीन में मार्च माह में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसके बाद ये तीनों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इस इलाके में जब एक टीम रविवार की शाम 7 बजे पहुंची तो गुस्साए लोगों ने यहां टीन के शेड को रास्ते में लगा दिया और लोगों को आने से रोकने लगे।

    हालात नियंत्रण में
    इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि लोग स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसवालों पर हमला कर रहे हैं। वहीं इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बी रमेश ने बताया कि किसी भी स्वास्थ्यकर्मी पर हमला नहीं किया गया, बल्कि कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। स्थानीय लोग मांग कर रहे थे कि उनका मौके पर ही कोरोना वायरस का टेस्ट हो। हम इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करेंगे। हालात को पुलिस ने कुछ देर बाद नियंत्रित कर लिया। बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के कई हमलों की खबर सामने आ चुकी है।

    59 को किया गया गिरफ्तार
    अडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, बेंगलुरू वेस्ट सौमेन्दु मुखर्जी ने बताया कि 59 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इन लोगों को कस्टडी में ले लिया गया है। अधिकारियों को कुछ लोगों को क्वारेंटाइन करने की जरूरत थी, ये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे। पूरे मामले में 4 लोगों के खिलाफ जेजेनगर पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+