ओडिशा में अस्पतालों में हिंसा के खिलाफ स्वास्थ्य सचिव ने "जीरो टॉलरेंस" का दिया आदेश
ओडिशा में अस्पतालों में हिंसा के खिलाफ स्वास्थ्य सचिव ने "जीरो टॉलरेंस" का दिया आदेश
भुवनेश्वर, 23 सितंबर: ओडिशा राज्य में अस्पतालों में पिछले दिनों डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी बढ़ गई है। इन बढ़ती अप्रिय स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव शालिनी पंडित ने सभी हेल्थ इंस्टीट्यूशन को एक लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने मेडिकल संस्थानों में ऐसी हिंसा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाने का आदेश दिया है।

स्वास्थ्य सचिव शालिनी पंडित ने कहा "राज्य के विभिन्न हिस्सों से ड्यूटी पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हिंसा, उत्पीड़न और यहां तक कि फिजिकल अटैक की खबरें आ रही हैं। डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा के प्रति सरकार की "जीरो टॉलरेंस" है। इसलिए, उपद्रवियों के खिलाफ आवश्यक और सख्स एक्शन लेने की आवश्यकता है।
स्वास्थ सचिव ने अस्पताल में ऐसी गतिविधियों की निगरानी के लिए अस्पतालों के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी आदेश जारी किया है। इनडोर मरीजों के लिए विजिटर पास जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधिकारिक के विजिट के दौरान रोगी के पास रहने के लिए हर रोगी के लिए दो प्रवेश पास जारी किए जाने हैं और वार्ड में प्रवेश करने वाले मरीज के अटेंडेट की आंतरिक सुरक्षा गार्डों द्वारा तलाशी ली जानी चाहिए।
अधिकारी ने अपने इस आदेश में ये भी कहा कि हॉस्पिटल के परमानेंट और संविदा कर्मचारियों को एक आईडी कार्ड जारी किया जाना चाहिए। आम जनता और वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह से रोकने के लिए सख्ती से लागू किया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications