कोरोना काल में परीक्षा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की संशोधित गाइडलाइन

परीक्षाओं के लिए केंद्र ने जारी की संशोधित गाइडलाइन्स

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच परीक्षा कराए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। बीते हफ्ते परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी की गई थीं, जिनमें अब कुछ संशोधन किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइंस में परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से लेकर परीक्षा कराने तक का तरीका बताया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Ministey of Health ने परीक्षाओं के लिए जारी की Revised guidelines | वनइंडिया हिंदी
    Health Ministry Revised SOP to conducting examinations coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक- परीक्षा केंद्रों में दो लोगों की सीट के बीच छह फीट की जगह होना जरूरी होगा। सभी को फेसमास्क लगाना जरूरी होगा। कोई भी परीक्षा केंद्र के अंदर आने के बाद थूकेगा नहीं। अगर एसी है तो सभी कमरे का का तापमान 24 से 30 डिग्री होगा। सभी के पास आरोग्य सेतु ऐप होना आवश्यक। हर कमरे का सीटिंग प्लान के बाद परीक्षा नियंत्रक सोशल डिस्टेंस्टिंग के नियम की जांच करेंगे। ऑनलाइन परीक्षा के बाद कंप्यूटर, माउस, की-बोर्ड, डेस्क को सैनिटाइज करना जरूरी होगा।

    एसओपी में कहा गया कि संबंधित अधिकारियों को परीक्षा कार्यक्रम की योजना क्रमबद्ध तरीके से बनानी होगी ताकि किसी भी दिन परीक्षा केंद्र पर ज्यादा भीड़भाड़ न होने पाए। संस्थानों, परीक्षा संचालन अधिकारियों या परीक्षा केंद्रों को छात्रों और कर्मचारियों के लिए फेस कवर अथवा मास्क, सेनिटाइजर, साबुन आदि की उचित व्यवस्था मुहैया करानी चाहिए।

    एसओपी के अनुसार, शीट की गिनती और वितरण के लिए थूक के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऑनलाइन अथवा कंप्यूटर-आधारित परीक्षा के लिए सिस्टम को परीक्षा के पहले और बाद में एल्कोहल वाइप्स से संक्रमण मुक्त किया जाएगा साथ ही सभी परीक्षा पदाधिकारियों और परीक्षार्थियों के रिकॉर्ड को सिस्टम में दर्ज किया जाएगा ताकि भविष्य में इनका पता लगाया जा सके। दिशा निर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के प्रवेश में अनिवार्य रूप से हाथों को साफ करने का और थर्मल स्क्रीनिंग का प्रावधान होना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+