NEET बिना होगा एमडी-एमएस में एडमिशन, स्वास्थ्य मंत्रालय लेकर आया प्रस्ताव

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल के क्षेत्र में स्नातकोत्तर (पीजी) में प्रवेश के लिए मेडिकल छात्रों को राहत देते हुए नेशनल एलिजिबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET खत्म करने का प्रस्ताव दिया है। अगर ऐसा होता है तो ये छात्रों के लिए ये बड़ी राहत होगी। सूत्रों के मुताबिक,पीएमओ के निर्देश पर विधेयक में बदलाव शामिल किए हैं।

health ministry proposes to scrap NEET PG

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक के संशोधित मसौदे में शामिल कर लिया गया है। इस प्रस्ताव को जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, संशोधन के अनुरुप पीजी कोर्सेज में प्रवेश नेशनल एग्जिट टेस्ट के परिणामों के आधार पर होगा, जो देशभर में साझा परीक्षी के रूप में होगा।

इस प्रकार एमबीबीएस की अंतिम परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए अलग से एक परीक्षा में नहीं बैठना होगा। छात्रों को प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस हासिल करने के लिए अलग से परीक्षा नहीं देनी होगी। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि एम्स में पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए अलग से परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। बता दें कि 16वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने से एनएमसी विधेयक भी खत्म हो गया था।

NEET की अनिवार्यता को खत्म करने का स्वास्थ्य मंत्रालय लेकर आया प्रस्ताव

इसके साथ ही नीट सुपर स्पेशलिटी भी जारी रहेगा जो एमएस, एमसीएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा है। बता दें कि हर साल करीब 80 हजार विद्यार्थी देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्सेस में दाखिला लेते हैं। जबकि विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल पीजी की 50 हजार सीटों के लिए करीब 1.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+