स्वास्थ्य मंत्री ने की कोविड टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा, कोरोना से लड़ने के लिए राज्यों को दिए अहम निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कोरोना महामारी और टीकाकरण की प्रगति को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
नई दिल्ली, 2 दिसंबर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कोरोना महामारी और टीकाकरण की प्रगति को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'हमें पहले कोविड के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़नी होगी और इस सीख का उपयोग ओमाइक्रोन वेरिएंट के खिलाफ प्रयासों पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए करना होगा।'

टीकाकरण की नई गाइडलाइंस को लागू करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 15-18 साल की आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए एक मजबूत टीम बनाने और टीकाकरण के लिए समर्पित सत्र स्थलों की पहचान करने के लिए भी कहा।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में अगले हफ्ते लग सकता है 'मिनी लॉकडाउन', कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ऊपर
भारत के टीकाकरण के लक्ष्य से चूकने वाली खबर भ्रामक
एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द्वारा हाल ही में प्रकाशित किए गए एक लेख, जिसमें कहा गया था कि भारत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने से चूक गया है, पर सफाई देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह लेख गुमराह करने वाला है और इसमें पूरी जानकारी नहीं दी गई है। इस लेख पर बयान जारी करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत का कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम कई निम्न आबादी वाले विकसित पश्चिमी देशों की तुलना में सबसे सफल और सबसे बड़ा कार्यक्रम है।












Click it and Unblock the Notifications