Health Minister Mandaviya बोले- Covid-19 के नए वेरिएंट के बीच कोरोना की पॉजिटिविटी रेट में गिरावट
कोरोना महामारी एक बार फिर से डराने लगा है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एहतियात बरतने की अपील की है। कोरोना के नए वेरिएंट की रिपोर्ट्स के बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आई है।

Health Minister Mandaviya ने नए कोरोना वायरस वैरिएंट- बी.एफ7 द्वारा कोविड मामलों में ताजा वैश्विक उछाल के बीच, देश में कोविड सकारात्मकता दर में गिरावट आई है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आम जनता को आश्वस्त किया कि सप्ताह दर सप्ताह कोविड पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आ रही है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा, 22 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में सकारात्मकता दर केवल 0.14 प्रतिशत रही है। सप्ताह-दर-सप्ताह कोविड-19 की पॉजिटिविटी रेट घट रही है। 22 दिसंबर को रिपोर्ट किए गए दैनिक नए कोरोना केस में 78 प्रतिशत मामले पांच राज्यों में हैं। इस आधार पर भारत में मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।"
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक करेंगे।
इससे पहले सरकार के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 7 से 13 अक्टूबर तक औसत दैनिक मामले 2,408 यानी 1.05 प्रतिशत थे। एक दिन में रिपोर्ट किए जाने वाले केस बाद में घटकर 153 यानी 0.14 प्रतिशत (21 दिसंबर तक) हो गए।
21 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह के दौरान औसत दैनिक मामले, वैश्विक स्तर मामलों का केवल 0.03 प्रतिशत है। कोविड-19 मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि जापान में 1,54,521 कोरोना केस हैं। ये 26.8 प्रतिशत हैं। इसकी तुलना में भारत में केवल 153 कोरोना केस हैं। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है कि कोविड संबंधी उपायों को अपनाना तेज करें।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से ऑक्सीजन संयंत्रों, वेंटिलेटर, रसद और मानव संसाधनों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। खास तौर पर कोविड-19 को समर्पित सुविधाएं सुनिश्चित करने और मॉक ड्रिल करने का आग्रह भी किया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अलावा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'स्वस्थ भारत' की दिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, सोमवार तक टीके की 220 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में COVID-19 स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर परीक्षण और निगरानी उपायों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने हर समय कोविड-19 से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जैसे उपाय अपनाने पर जोर दिया।
बता दें कि पिछले दो दिनों में, देश भर के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों में Covid-19 की तैयारियों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications