स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दूर की छत्तीसगढ़ सरकार की चिंता, कहा- पूरी तरह सुरक्षित है कोविड-19 वैक्सीन

नई दिल्ली। एक तरफ देशभर में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर जारी है, वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन को लेकर अभी भी कई लोगों की चिंताएं खत्म नहीं हुई हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा था जिसमें भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोवैक्सीन को छत्तीसगढ़ नहीं भेजने का आग्रह किया गया था। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस पत्र का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की चिंता दूर की है।

Recommended Video

    Covaxin पर Chhattisgarh Govt की चिंता पर Dr Harsh Vardhan ने दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी
    Health Minister Harsh Vardhan worries about Chhattisgarh government on Covid-19 vaccine

    छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव द्वारा लिखे गए पत्र का जवाब देते हुए गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 के दोनों टीके- कोवैक्सीन और कोविशील्ड सुरक्षित तथा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले हैं। कोरोना वायरस महामारी का प्रभाव कम करने के लिए इन वैक्सीनों का जल्द से जल्द इस्तेमाल किया जाना जरूरी है। टी एस सिंह देव द्वारा वैक्सीन की की शीशियों पर 'एक्सपायरी डेट' न लिखे जाने के सवाल पर हर्षवर्धन ने कहा, 'एक्सपायरी डेट' का उल्लेख टीके की वायल के लेबल पर है।

    यह भी पढ़ें: एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को WHO ने दी हरी झंडी, कहा- 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी सुरक्षित

    डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि DCGI की अध्यक्षता में केंद्रीय ड्रग्स मानक और नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल और सामान्य प्रयोग से पूर्व इनके प्रभाव व कुप्रभावों के डेटा के उचित मूल्यांकन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर दोनों कोविड-19 वैक्सीन के निर्माण की अनुमति दी है। हर्षवर्धन ने आगे कहा, देश में टीकाकरण अभियान के लिए केवल कोविशिल्ड और कोवैक्सिन का उपयोग किया जा रहा है।राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति की जा रही दोनों टीके सुरक्षित हैं।

    68 लाख से ज्यादा लोगों को लगी डोज
    आपको बता दें कि देश में 10 फरवरी को शाम 6 बजे तक 68 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी हैं। जिनमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइनर वर्कर शामिल हैं। कोरोना वैक्सीनेशन में भारत को बाकी देशों के तुलना में काफी कम वक्त लगा है। दुनिया की बात करें तो बाकी देशों के मुकाबले भारत की स्थिति काफी बेहतर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+