पाक को ललकारने वाले सेना के जवान को मिली मौत की धमकी

हिमाचल प्रदेश। उरी हमले के बाद पाकिस्तान को चुनौती देती कविता को पढ़कर सोशल मीडिया पर मशहूर हुए हेड कॉन्स्टेबल मनोज ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है।

MNOJ

उरी हमले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें फौजियों की बस में एक जवान 'कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा' को गाकर रातों-रात फेसबुक पर मशहूर हो गए। इस वीडियो को लाखों बार शेयर किया गया था।

इस कविता को गाने वाले मनोज को जान से मारने की धमकी मिल रही है। मनोज कुमार ने फेसबुक पर बताया है कि उन्हें दो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। खबर के मुताबिक दो पाकिस्तानी नागरिकों ने उन्हें धमकी दी है।

MANOJ

हिमाचल प्रदेश के कांस्टेबल मनोज ठाकुर ने इस धमकी भरे पोस्ट को अपने फेसबुक पेज से शेयर किया है। फरमान खान और बिलाल अहमद नाम की फेसबुक आईडी से भारत विरोधी बातें लिखी गई हैं और मनोज को मारने की धमकी दी गई है।

इन धमकियों का मनोज कुमार ने भी अपने अंदाज में ही जवाब दिया है। मनोज कुमार ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इन धमकियों का जवाब देते हुए लिखा है कि ये क्या मुझे मारेंगे, इन्हें मैं वो धूल चटाऊंगा कि रखेंगे याद रखेंगे।

आपको बताते चलें कि 19 सितंबर को उरी में भारतीय सेना के कैंप पर आतंकी हमले के बाद जब देश गुस्से में था, तो मनोज की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस वीडियो में मनोज पाकिस्तान पर करारे प्रहार करती कविता को पूरी लय और जोश के साथ पढ़ रहे हैं। ये वीडियो खूब पसंद किया गया था।

ये है वो वीडियो जिसके वायरल होने के बाद मनोज ठाकुर को मिली है जान से मारने की धमकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+