मुझे तलाक देकर यूपी जा रहा था शमी, मोबाइल मिलने पर बदला बर्ताव: हसीन जहां

नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने आज एक बार फिर प्रेस काफ्रेंस कर उनपर नए आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने कहा कि शमी ने तो उन्हें तलाक देने की तैयारी कर ली थी लेकिन इस बीच शमी का फोन उन्हें फोन मिल गया जिसमें सारे सबूत थे, जिसके बाद उसके व्यवहार में बर्ताव आया है।

मुझे तलाक देकर यूपी जा रहा शमी

मुझे तलाक देकर यूपी जा रहा शमी

हसीन जहां ने मीडिया को बताया, 'शमी तो मुझे छोड़कर भागकर यूपी में जा रहा था। अगर उसका फोन मुझे नहीं मिला होता तो आज की तारीख में वो मुझे तलाक भेज चुका होता है। उसे जब ये पता चला कि बीएमडब्लू कार में रखा उसका फोन मुझे मिल गया है जिसमें सारे सबूत हैं उसके बाद शमी के बर्ताव में बदलाव आया है।'

मैने शमी को सालों तक समझाने की कोशिश की

मैने शमी को सालों तक समझाने की कोशिश की

हसनी जहां ने आगे कहा, 'मैंने शमी को बार बार समझाने की कोशिश की। शमी ने गुनाह किया। शमी ने गलती की। उसने मुझे टार्चर किया लेकिन जब मुझे उसके खिलाफ सबूत मिले, मैंने उससे जसवाल जवाब किए तो उसने मेरा फोन उठाना ही बंद कर दिया। मैं बार फोन करते रही, मैसेज करती रही लेकिन वो मेरे को इग्नोर करता रहा। जब उसने फोन उठाया तो मैंने एक बार फिर उसे समझाने की कोशिश किया कि तुम अपनी गलती को मानो और गलती मान कर वादा करो आइंदा इस तरह की कभी कोई हरकत नहीं करोगे और जैसे एक बीवी को इज्जत देते हैं तुम वैसे मेरे को रखोगे। मैंने शमी को समझाने की लगातार कोशिश की लेकिन वो गलतियां करता रहा। यहां तक कि जिस दिन मैंने इसके सबके बारे में सोशल मीडिया में डाला उस दिन के सुबह तक मैंने कोशिश की।'

बात को गोल-गोल घूमा रहे हैं शमी

बात को गोल-गोल घूमा रहे हैं शमी

हसीन जहां ने कहा कि मोहम्मद शमी आरोपों को सीधा जबाव नही दे रहे हैं वो बात को घुमा रहे हैं। हसीन जहां ने कहा कि बड़ा से बड़ा अपराधी भी अदालत के सामने खड़ा होकर यही कहता है कि वो निर्दोष है। हसीन जहां ने कहा कि मेरे पास सारे सबूत है। इन सबूतों के आधार पर जांच होनी चाहिए। जांच होते ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

'सुलह की बात पर आऊं तो मैं गुनाहगार साबित हो जाउंगी'

'सुलह की बात पर आऊं तो मैं गुनाहगार साबित हो जाउंगी'

हसीन जहां ने कहा, 'फिलहाल मैं नहीं जानती अब हम दोनों में कब सुलह होगी। बात काफी दूर तक जा चुकी है। अभी अगर मैं सुलह के लिए बात में आऊं तो इससे ये साबित होगा कि मैं गनाहगार हूं। मैंने जो आरोप लगाए वो पूरी तरह से गलत थे। शमी मेरे ऊपर कोई भी आरोप लगा सकता है। मैं अपना घर बचाना चाहती हूं। अगर शमी भी सच में अपना घर बचाना चाहता है तो मैं जरूर सुलह के लिए सोचूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+