ये है असली 'धनकुबेर', खरीदता है एक दिन में 2000 करोड़ के शेयर

मिली जानकारी के अनुसार, यह नोटिस जिस शख्स को भेजा उसका नाम संतोष कुमार गर्ग है। गर्ग ने शुक्रवार से पहले कभी भी बड़े पैमाने पर ट्रेडिंग नहीं की थी। उन्होंने कुछ चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में खरीदारी की थी। सेबी के एक ऑफिसर ने बताया कि नोटिस में ट्रांजैक्शंस की वजह पूछी गई है। हालांकि, इस बारे में गर्ग से बात नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें- जेटली का 'सयानापन'
हालांकि सेबी ने ऑफिसर ने इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उनका नाम उजागर करने से इंकार कर दिया। सेबी मार्केट पर कड़ी नजर रख रहा है। उसकी सर्विलांस टीम मार्केट में किसी असामान्य या संदिग्ध ट्रांजैक्शन पर नजर रख रही है।
जो भी ट्रांजैक्शन रूटीन ट्रेडिंग पैटर्न से अलग होता है, वह रेग्युलेटर की स्कू्रटनी के दायरे में आ जाता है। सूत्रों ने बताया कि किसी अवांछित तत्व को मार्केट को अस्थिर करने से रोकने के लिए सेबी ऎसे मामलों की जांच करता है। हालांकि जांच में उसके खिलाफ कोई प्रमुख तत्व नहीं मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications