शानदार अभिनेता है पीएम मोदी, चुनाव से पहले रोते हुए दिखाई देंगे: राहुल गांधी
Recommended Video

नई दिल्ली। गुजरात के चुनावी दौर पर गए राहुल गांधी ने अमरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'वो शानदार अभिनेता हैं। आप चुनावों से दो तीन दिन पहले उन्हें फिर से आंसू बहाते हुए देखेंगे। वो सभी के लिए आंस बहा लेंगें लेकिन किसानों के लिए नहीं।'

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'पीएम मोदी चुनावों में सभी मुद्दों पर बोलेंगे लेकिन गुजरात के किसानों को कितना दाम मिलता है, उनका कर्जा माफ और काला धन को सफेद करने की योजना पर नहीं बोलेंगे।' राहुल गांधी ने आगे कहा, 'नरेंद्र मोदी ने गुजरात में शिक्षा का निजीकरण कर दिया है। गुजरात के सभी उच्च स्तर के संस्थान इनके उद्योगपति दोस्तों के हैं। आगे पढ़ने के लिए आपके बच्चे को अब सबसे पहले लाखों रुपये निकालने होंगे लेकिन पीएम मोदी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते हैं। गुजरात में स्वास्थ क्षेत्र का भी वही हाल है।'
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'पीएम मोदी ने जीएसटी लागू कर छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया। बेरोजगारी बढ़ा दी। नोटबंदी से जो बचा उसे गब्बर सिंह ने मार दिया। खास बात यह है कि ये दोनों चीजें 12 बजे हुई है।' अमित शाह के बेटे जय शाह पर भी निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, 'इस सबके बीच सिर्फ एक कंपनी चांदी की तरह चमकती हुई निकलती है। जहां पचास हजार का कारोबार तीन महीने में 80 करोड़ का हो जाता है। अमित शाह का शाहजादा ज्यादा खा गया लेकिन पीएम चुप हैं।'












Click it and Unblock the Notifications