शहीद जवान की बेटी ने बताया क्या थे उसके पिता के आखिरी शब्द
जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा में गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में जीतेंद्र सिंह घायल हो गए थे, बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में शहीद हुए बीएसएफ के जवान जीतेंद्र सिंह की बेटी ने जब ये खबर सुनी तो रोते-रोते बेसुध हो गई। उनके परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता की कही बातों को याद करके जीतेंद्र सिंह की बेटी ने बताया कि उन्होंने हमेशा उसे मजबूत बनने की सलाह दी। उसने कहा, 'एक सप्ताह पहले मेरी उनसे फोन पर बात हुई थी। उन्होंने तभी कहा था कि अगर मुझे कुछ हो जाता है तो भी मैं धैर्य न खोऊं और मजबूत बनूं।'
जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा में गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में जीतेंद्र सिंह घायल हो गए थे, बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Click it and Unblock the Notifications