जॉब सर्कुलर में लिखा था '2021 पास उम्मीदवार पात्र नहीं', अब HDFC बैंक को देनी पड़ी सफाई
नई दिल्ली, 04 अगस्त: कोरोना वायरस से पूरा देश करीब डेढ़ साल के ज्यादा वक्त से लड़ रहा है। कोरोना के कारण देश की आर्थिक स्थिति के अलावा शिक्षा पर भी इसका बड़ा असर पड़ा है। छात्रों को इस वायरस से बचाने के लिए एग्जाम तक रद्द कर दिए गए। वहीं उनको बिना एग्जाम के प्रमोट किया गया है। इसी बीच एचडीएफसी बैंक की ओर से अखबार में निकाले गए जॉब सर्कुलर से उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया। दरअसल, बैंक की ओर से जारी नौकरी के विज्ञापन में एक ऐसी लाइन लिखी गई है, जिसके बाद वो सर्कुलर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एचडीएफसी बैंक के ऐड में बढ़ाई चिंता
कहने को तो कोरोना के कारण गुजरा वक्त छात्रों के लिए आसान हो सकता हैं, लेकिन अब एग्जाम, एडमिशन और जॉब की संभावनाओं के बारे में बहुत सारी चिंताओं से भी जूझना पड़ा रहा है। क्योंकि हाल ही में एचडीएफसी बैंक की ओर से निकला जॉब का फरमान उम्मीदवारों की चिंता बढ़ाने का काम कर रहा है। ऐसे में नए ग्रेजुएट अपने करियर को लेकर टेंशन में हैं। नौकरियों के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच निजी बैंक ने इस ऐड ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
Recommended Video

'2021 बैच के स्टूडेंट्स वैकेंसी के लिए पात्र नहीं'
दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने तमिलनाडु के मदुरै में नौकरी के लिए अखबार में एक विज्ञापन जारी किया था। इस ऐड में साफ लिखा था कि साल 2021 बैच के स्टूडेंट्स इस वैकेंसी के लिए पात्र नहीं हैं। ऐड के मुताबिक मदुरै में 3 अगस्त को सुबह 10 बजे से स्नातकों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की घोषणा की गई थी। विज्ञापन में इंटरव्यू के लोकेशन और वर्क लोकेशन के बारे में भी बताया गया था, लेकिन उम्र के मापदंड से ठीक नीचे एक ऐसी लाइन लिखी गई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें लिखा गया था '2021 उत्तीर्ण उम्मीदवार पात्र नहीं हैं'।

बैंक ने बाद में जारी की सफाई
वहीं अब जब जॉब ऐड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोग आलोचना करने में जुट गए तो विवाद बढ़ने के बाद बैंक प्रबंधक की ओर एक बयान जारी किया गया। बैंक ने कहा कि यह एक टाइपो है और हमें त्रुटि पर खेद है। बैंक के प्रवक्ता ने बताया कि 2021 में ग्रेजुएट पास करने वाले भी जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बशर्ते की वे उम्र की शर्तें पूरी करते हों। WION की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवक्ता ने बताया कि नौकरी के विज्ञापन का सही वर्जन बाद में अखबार में छपा गया था। बैंक की ओर से विवाद बढ़ने के बाद उस ऐड को हटाकर नया विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

सुर्खियों में रहा नौकरी का इश्तिहार
इधर, लोगों के बीच बैंक की ओर से जारी किया गया नौकरी का इश्तिहार काफी सुर्खियों में रहा। किसी ने इसे इसे 'बेतुका' बताया तो कोई 'कोरोना बैच' का मजाक उड़ाने लगा। इन सब के बीच ऐसे विज्ञापन उन युवाओं के मनोबल को तोड़ने का काम कर रहे है, जो बैंक में अपनी करियर बनाने की चाह रखते हैं। वहीं कई सवाल भी सामने आने वाले हैं, जिनके जवाब का युवाओं को इंतजार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications