एक बार फिर से भावुक हुए एचडी कुमारस्वामी, रोते हुए लोगों से ये कहा

Recommended Video

      Karnataka former CM's breaks dowan again, sad over son's defeat | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी एक बार फिर से लोगों को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। मांड्या में लोगों को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि मुझे राजनीति की जरूरत नहीं है ना ही मैं मुख्यमंत्री का पद चाहता हूं, मैं सिर्फ आपका प्यार चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि आखिर क्यों मेरा बेटा चुनाव हार गया, मैं नहीं चाहता था कि वह मांड्या से चुनाव लड़े, लेकिन मांड्या के मेरे अपने ही लोग चाहते थे कि वह चुनाव लड़े, लेकिन उसका साथ नहीं दिया, इस बात से मैं बहुत आहत हूं।

      hd

      कुमारस्वामी ने कि आखिर उन्होंने क्या गलती की है कि मांड्या के लोगों ने उन्हें हरा दिया। उन्होंने कहा कि मेरे समर्थकों के कहने पर मेरा बेटा चुनाव लड़ा और हार गया। मेरे जैसे व्यक्ति को राजनीति में नहीं होना चाहिए, मुझे समझ में नहीं आता है कि राजनीति में मैं किसपर यकीन करूं। बता दें कि कुमारस्वामी कांग्रेस के समर्थन से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बागी विधायकों के चलते उन्हें अपनी कुर्सी से हाथ धोनी पड़ी थी।

      बता दें कि इससे पहले कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मैं सिद्धारमैया द्वारा पालतू तोता नहीं हूं। उनके जैसे कई लोग हैं जिन्होंने एचडी देवेगौड़ा की छत्रछाया में बड़े हुए हैं। कांग्रेस आलाकमान से आशीर्वाद के कारण मैं सीएम बना। उन्होंने (सिद्धारमैया) कांग्रेस आलाकमान की बात नहीं मानी जब उन्होंने कुछ निर्देश दिए गए इसलिए राज्य में गठबंधन सरकार गिर गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+