कर्नाटक: कुमारस्वामी ने सीएम पद छोड़ने की दी धमकी, बोले- कांग्रेस के विधायक सीमा लांघ रहे हैं

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक अपनी सीमाएं लाघ रहे हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत ना मिलने के बाद जेडीएस के साथ कांग्रेस ने चुनाव बाद गठबंधन किया था। इसके बाद कुमारस्वामी कांग्रेस के समर्थन ने सीएम बने थे। उन्होंने ये बयान कांग्रेस के कुछ विधायकों की उस टिप्पणी के बाद दिया जिसमें उन्होंने सिद्धारमैया को अपना सीएम कहा था।

कांग्रेस विधायक- सिद्धारमैया हमारे सीएम

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, " अगर वो यहीं चीजें करना चाहते हैं। मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं। वो सीमी लांघ रहे हैं"। उन्होंने ये जवाब तब दिया जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के विधायकों का कहना है कि उनके सीएम सिद्धारमैया हैं। कांग्रेस के विधायक एसटी सोमाशेखर ने कहा कि बेंगलुरु शहर में विकास कार्य गठबंधन के बाद धीमा हो गया है। ये अब उस तरह नहीं हो रहा है जैसे सिद्धारमैया के सीएम रहते हुए हो रहा था।

जी परमेस्वर- विधायक की निजी राय

जी परमेस्वर- विधायक की निजी राय

कांग्रेस नेता और सूबे के उपमुख्यमंत्री जी परमेस्वर ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो अपनी राय दे रहे थे। सात महीने पुरानी कुमारस्वामी पिछले साल मई में सत्ता पर काबिज होने के बाद लगातार परेशानी झेल रही है। पिछले महीने भाजपा पर आरोप लगा था कि कांग्रेस के कुछ विधायकों को अपने पाले में करके वो सरकार बनाने की कोशिश में है।कांग्रेस नेता और सूबे के उपमुख्यमंत्री जी परमेस्वर ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो अपनी राय दे रहे थे। सात महीने पुरानी कुमारस्वामी पिछले साल मई में सत्ता पर काबिज होने के बाद लगातार परेशानी झेल रही है। पिछले महीने भाजपा पर आरोप लगा था कि कांग्रेस के कुछ विधायकों को अपने पाले में करके वो सरकार बनाने की कोशिश में है।

नौ महीने पहले कांग्रेस-जेडीएस ने बनाई सरकार

नौ महीने पहले कांग्रेस-जेडीएस ने बनाई सरकार

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 113 विधायकों की जरूरत है. अभी कुमारस्वामी सरकार के साथ कांग्रेस के 80 और जेडीएस के 37 यानी कुल 117 विधायक हैं. जबकि 2 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है, वहीं बसपा का 1 विधायक पहले ही समर्थन वापस ले चुका है. वहीं बीजेपी के पास अभी 104 विधायक हैं।

'मीडिया परेशानी खड़ी कर रही है'

'मीडिया परेशानी खड़ी कर रही है'

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि विधायक कह रहे हैं कि सिद्धारमैया हमारे नेता है। आप लोग(मीडिया) परेशानी खड़ी कर रहे हो। आप एक व्यक्ति, दूसरे व्यक्ति और तीसरे व्यक्ति से पूछते हो। कोई परेशानी नहीं है। मैं कुमारस्वामी से बात करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+