एचडी देवगौड़ा का ऐलान- कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं, जेडीएस अकेले लड़ेगी कर्नाटक निकाय चुनाव

एचडी देवगौड़ा का ऐलान- जेडीएस अकेले लड़ेगी कर्नाटक में निकाय चुनाव

नई दिल्ली। जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में उनकी पार्टी अकेले लड़ेगी। देवगौड़ा ने मंगलवार को कहा कि जेडीएस अपने दम पर निकाय चुनावों में जाएगी। किसी भी पार्टी से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है।

Janata Dal Secular, jds, HD Deve Gowda, karnataka, karnataka local bodies elections, election, जेडीएस, एचडी देवगौडा, कर्नाटक

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुंडु भी बीते हफ्ते कांग्रेस के अकेले चुनाव में जाने की बात कह चुके हैं। दोनों नेताओं के बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में अब कांग्रेस और जेडीएस के बीच तालमेल की कोई गुंजाइश बाकी नहीं रह गई है। कांग्रेस और जेडीएस ने लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था लेकिन गठबंधन को भाजपा के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि एचडी देवगौड़ा भी अपनी सीट नहीं बचा सके थे। इसके बाद से ही दोनों पार्टियों के बीच तकरार साफ दिख रही थी।

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कर्नाटक में कोई पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी। राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी। उसने 222 सीटों में से 104 सीटों पर कब्‍जा जमाया था। कांग्रेस को 78 सीटें मिली थीं। जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं। चुनाव बाद कांग्रेस और जेडीएस में गठबंधन हुआ था। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देकर एचडी कुमारस्वामी को सीएम बनाया था। बाद में दोनों पार्टियों ने लोकसभा चुनाव साथ लड़ा लेकिन इसमें गंठबंधन की हार हुई। कांग्रेस-जेडीएस से 16 विधायकों के इस्तीफे के बाद गठबंधन सरकार 14 महीने बाद गिर गई थी। जिसके बाद इसी साल जुलाई में भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+