आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को फर्जी डिग्री के आरोप में कोर्ट ने थमाया नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी के शकूरबस्ती(त्रीनगर) विधानसभा सीट के उम्मीदवार जितेंद्र तोमर को दिल्ली हाई कोर्ट ने फर्जी डिग्री के खिलाफ नोटिस थमा दिया है। जितेंद्र तोमर पर आरोप है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में फर्जी डिग्री का जिक्र किया है।

arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को टिकट देते समय ईमानदार उम्मीदवारों को टिकट दिये जाने का दावा किया था। लेकिन जितेंद्र तोमर की फर्जी डिग्री पर आम आदमी पार्टी बोलने से बच रही है। वहीं आम आदमी पार्टी की वेबसाइट पर भी जितेंद्र सिंह के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गयी है।

वहीं आम आदमी पार्टी के कई उम्मीदवारों पर भी सवाल उठते रहे हैं। जिसपर पार्टी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि ये विरोधी पार्टियों के आरोप है जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं 2 करोड़ के फर्जी चंदे के आरोप में आम आदमी पार्टी पहले से ही घिरी है। ऐसे में हाई कोर्ट ने जिस तरह से जितेंद्र तोमर को नोटिस थमाया है वह पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+