Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिवाली पार्टी में लहंगा के साथ कुर्ती लाना भूलीं हेजल, आमिर की बेटी ने दे दिया अपना टॉप

पार्टी में कुर्ती लाना भूलीं हेजल, इरा ने दिया अपना टॉप

नई दिल्ली। मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच ने एक ऐसी जानकारी हाल ही में दी है, जो उनके फैंस के बीच चर्चा में है। दरअसल हेजल अपने पति पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ दिवाली की पार्टी में पहुंची थीं। जिसमें वो पार्टी में पहनने के लिए लहंगा तो ले आईं लेकिन कुर्ती भूल आईं। अब तैयार होते हुए उन्होंने ये देखा तो परेशान हो गईं, ऐसे में उनके काम आईं आमिर खान की बेटी इरा।

इरा ने दिया अपना टॉप

इरा ने दिया अपना टॉप

दिवाली पार्टी की फोटो इंस्टा पर शेयर करते हुएहेजल ने लिखा- दोस्ती क्या है? दोस्ती वो है जब आप अपने कपड़े शूट के लिए लेकर जाओ और दिवाली पार्टी के लिए तैयार होते वक्त आपको पताा लगे कि आपका कुर्ता तो घर पर ही रह गया है। ऐसे मुश्किल वक्त में मुझे बचाने के लिए इरा का शुक्रिया। इरा का टॉप मुझे आ गया ये देखकर भी अच्छा लगा।

यूजर्स ने भी लिए मजे

हेजल की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खूब मजे लिए। कुछ यूजर्ज ने लिखा कि हेजल तुम भुलक्कड़ हो तो कुछ ने उनको इरा का टॉप साथ ले जाने की सलाह दे दी। हेजल सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आई थीं। वो मॉडलिंग भी करती हैं।

साथ में काम कर रही हैं इरा और हेजल

साथ में काम कर रही हैं इरा और हेजल

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा और हेजल इन दिनों एक प्रोजेक्ट में साथ काम कर रही हैं। इरा एक प्ले का निर्देशन कर रही हैं, जिसका इस साल दिसंबर माह में प्रीमियर किया जाएगा। इरा का ये प्ले एक ग्रीक कहानी पर आधारित है।प्ले में हेजल कीच एक्टिंग करती दिखेंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+