अन्ना को छोड़ भाजपा में शामिल होंगी किरण बेदी!

kiran bedi
नयी दिल्ली। अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने उनका साथ छोड़ा और नयी पार्टी बना ली। अरविंद केजरीवाल के बाद अब अन्ना की सहयोगी किरण बेदी भी उनका साथ छोड़ने वाली है। सूत्रों की माने तो किरण बहुत जल्द ही बीजेपी को ज्वाइंन करने वाली है।

एक समय अरविंद केजरीवाल के करीबी रह चुकीं किरण बेदी अब बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खुलकर समर्थन में आ गई हैं। किरण बेदी ने कहा है कि केंद्र में बीजेपी की सरकार बननी चाहिए और देश के अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों तो बेहतर है। मोदी के प्रति उनकी बयानबाजी से साफ होता जा रहा है कि अब किरण बेदी भी जल्द बीजेपी से जुड़ेंगी।

ये पहला मौका है जब किरण बेदी ने सार्वजनिक तौर पर मोदी का समर्थन किया है। किरण बेदी ने ये बात ये भी एक निजी चैनल पर कहीं थी। बाद में उन्होंने ट्वीट के जरिए मोदी को वोट देने का सावर्जनिक एलान भी कर दिया गया। उन्होंने ट्वीट किया कि मेरे लिए भारत सबसे पहले. स्थिर, सुशासित, प्रशासित, जवाबदेह और सबका साथ। एक स्वतंत्र मतदाता के तौर पर मेरा वोट नमो को। किरण बेदी का ये बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि मीडिया में ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+